नोएडा: निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर ऊंचाई से गिरा, अस्पताल में मौत

नोएडा: निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर ऊंचाई से गिरा, अस्पताल में मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले विजेंद्र भड़ाना के मकान में निर्माण का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त मकान में रामचरण (43) निवासी सदरपुर कॉलोनी, शनिवार सुबह को निर्माण का कार्य कर रहा था। वह काम करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *