आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मेरठ। नगर व क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व 75 वा स्वतंत्रता  दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों प्रतिष्ठानों स्कूल कालेजो में राष्ट्रीय झंडा फहराने के साथ राष्ट्रगान गाया गया । विभिन्न स्कूल कालेजों में  देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। यहाँ शिक्षक शिक्षिकाओ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए इसका महत्व बच्चों को बताया। किस तरह देश के हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर अंग्रेजों से मुल्क को आजाद कराया था।

75 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुबह 7:00 बजे सरधना में गांधी नगर स्थित शहीद स्मारक पर रिटायर्ड प्रिंसिपल मूलचंद गुप्ता सूर्य देव त्यागी मलखान सैनी पंकज जैन राजकुमार शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया आठ बजे थाने पहुंचकर पुलिस उपाधिक्षक आर. पी. शाही व थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने झंडा रोहण किया । इस दौरान तिरंगे को सलाम किया गया और राष्ट्र की रक्षा के लिये शपथ ली गई। इस अवसर पर थाने का  समस्त स्टाफ मौजूद रहा ख़ुशी के इजहार के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। आठ बजे ही तहसील भवन पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने झन्डा फहराया। यहाँ एसडीएम के अलावा तहसीलदार नटवर सिंह सूर्यदेव त्यागी समर कुरैशी मलखान सैनी अशोक कुमार आदि ने राष्टीय पर्व पर प्रकाश डाला। नगर पालिका परिषद के भवन पर चेयरमेन सबीला अंसारी ने झंडा फहराया। यहां आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक विपिन शर्मा व सभासद पंकज टाली ने संयुक्त रूप से किया । पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी सभासद रईसद्दीन उर्फ मुन्ना कुरैशी, तराबुद्दीन अंसारी, युसूफ अंसारी, सूर्य देव त्यागी, अफजाल मंजूर आदि ने विचार व्यक्त किए।

इसके अलावा अशोक स्तम्भ पर धव्जा रोहण संयुक्त वयापार मंडल के पदाधिकारी जावेद अली राशिद कुरैशी नसरुद्दीन मलिक डॉक्टर शाकिर आदि ने आदि ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। लश्कर गंज स्थित केके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील कुमार सनातन धर्म इंटर कालेज में प्रबंधक नीरज गुप्ता व मदन बंसल जैन इंटर  कालेज में प्रबंधक धमपाल जैन वीर बाल सदन पब्लिक स्कूल  में प्रबंधक विनोद जैन  विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जितेन्द्र विश्वकर्मा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डाक्टर अमरीश कुमार जैन खिर्वा रोड स्थित तेज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाक्टर टीपी सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मुदस्सिर राणा  गुजरान गेट चौराहे पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की और से धव्जा रोहण किया गया । इस अवसर पर सरधना विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगू प्रधान नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी राजकुमार शर्मा, संकेत सिंह, मदन सैनी प्रमोद सक्सेना आदि उपस्थित रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यालय पर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी महामंत्री ललित गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया।

हिन्दू युवा वाहिनी के सरधना नगर प्रभारी मोहित त्यागी संगठन महामंत्री ठा मनोज सिंह  सरधना नगर अध्यक्ष सोनू सैनी, श्रीओम गिरी  विपिन ठाकुर अनुज नामदेव महामंत्री सुनील पवार ने सरधना बिनौली रोड स्थित शिव मंदिर पर धव्जा रोहण किया। बिनौली रोड सरधना बिनौली मार्ग स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल में चेयरमैन यशवीर चौधरी ने झंडे को फहराया स्कूल सचिव  संजय चौधरी ने बच्चों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि गुप्ता तथा शगुन शर्मा,  हिमांशु त्यागी,  राफिया खान मिसबाह खान गुलराना नितिका अपूर्वा उपस्थित रहे। सरधना के मोहल्ला सराय भटियारी स्थित मदरसा फैजुल अबरार ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्र्टीय झंडा फहराने के साथ ही कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना रिजवान कारी मोहम्मद सलीम ने बच्चों  व कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताने के साथ ही देश पर जान निछावर करने वाले वीर जवानों के बारे में बताया गया।  इस अवसर पर वार्ड सभासद रईसुद्दीन उर्फ मुन्ना कुरैशी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित तराने पेश किए। सराय अफगान के मदरसे में मौलाना मेहताब उर रहमान ने झंडा फहराया इस अवसर पर हाजी फहीमुद्दीन गय्यूर, कुरैशी रहीमुद्दीन सिराजुद्दीन,पहलवान मोहम्मद कमर अल्वी  आदि मुख्य रूप से शामिल रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *