लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चाराबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर शुक्रवार को टीनशेट गिर गया। हादसे में टीनशेड के नीचे कई यात्री दब गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी—आरपीएफ ने राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को बाहर निकाला। हादसे में दो यात्री और एक टीटी घायल है।

जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि चारबाग रेलवे स्टेश न के प्लेटफार्म नंबर पांच पर यात्री खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान टीनशेड नीचे गिर गया और उसमें कई यात्री दब गये। इस घटना से स्टेशन पर यात्रियों में चीख—पुकार मच गया। सूचना पाकर जीआरपी—आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में यात्री अभिषेक और साहिल नाम के दो यात्री और टीटी भूपेंद्र सिंह घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


