हमीरपुर में तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग बुजुर्ग को रौंदा, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

हमीरपुर में तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग बुजुर्ग को रौंदा, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे पटरी पर लेटे एक बुजुर्ग दिव्यांग को तेज रफ्तार कार ने रौद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को आधी रात के बाद ढाई बजे मौदहा कस्बे के रहमानियां इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे लेटे हुसैनगंज मौदहा निवासी अरसद उर्फ बाबू (60) को रौंद दिया। दिव्यांग अरसद को रौंदने के बाद कार ने पास में खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

बिजली का पोल भी कार की टक्कर से टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरसद को आनन—फानन इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त कार चालक हुसैनगंज मौदहा निवासी मोहम्मद आबिर को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल ने बताया कि कार चालक नशे में धुत्त होकर कार चला रहा था जिससे दिव्यांग अरसद की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *