फतेहपुर में गौकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चापड़ बरामद

फतेहपुर में गौकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चापड़ बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ में बीती रात सोमवार को गौकशी के मामलों में वांछित एक आरोपित घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा व चापड़ बरामद किया है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती रात्रि जब थाना पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे तभी ग्राम निरखी रोड पर चन्दीपुर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किय। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चन्दीपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपित गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। घायल आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक लोहे का चापड़ व एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमा दर्ज हैं। थाना जहानाबाद में कुल दो मुकदमें दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *