जनपद मेरठ की मीडिया सेल में तैनात आरक्षी नितिन कुमार को पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा (DGP commendation disc) मेडल प्रदान किया गया

जनपद मेरठ के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है की यह मेडल पूरे मेरठ जोन की मीडिया सेल में केवल आरक्षी नितिन को एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण द्वारा 15 अगस्त को दिया गया है। मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया में विशेष योगदान देने वाले कर्मियों का नामांकन किया गया था। जिसमें नितिन को मेरठ जोन में यह पदक मिला है। पूर्व में भी आरक्षी नितिन को वॉइस टाइपिंग का तरीका इजाद करने के लिए ADG टेक्निकल के द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जा चुका है तथा इसके अलावा जनपद कौशांबी के पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नितिन को जनपद कौशांबी बुलाकर उनके जनपद में सभी CO,SHO,SI,CCTNS कर्मी को केस डायरी सरलता से लिखने के लिए कंप्यूटर पर वॉइस टाइपिंग की टेक्नोलॉजी की जानकारी देने के लिए नगद 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था, जिसको जनपद कौशांबी पुलिस के टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया था। आरक्षी नितिन कुमार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के समय पुलिस परिवार व आमजन के कोरोना वायरस से बचाव हेतु बहुत ही कम लागत में Multifunction Automatic Sanitizing Machine बनाकर सिद्ध कर दिखाया था कि प्रतिभा पहचान की मोहताज नहीं होती, नितिन सोशल मीडिया, साइबर, सर्विलांस तथा नई टेक्नोलॉजी इजाद करने में विशेष रूचि रखता हैं । पुलिस विभाग मैं रहकर अपने कर्तव्यों के साथ साथ कोरोना वैश्विक महामारी के समय मानव जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बहुत ही कम लागत में Multifunction Automatic Sanitizing Machine तैयार करने पर पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ अजय साहनी द्वारा भी आरक्षी नितिन को पुरस्कृत किया जा चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *