Uncategorized
Trending

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मा. राज्यमंत्री ऊर्जा के नेेतृत्व में एसडी इंटर कालेज सदर से शहीद स्मारक तक निकाला गया मौन जुलूस

आजादी के अमृत महेात्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में आज 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मा0 राज्यमंत्री ऊर्जा डा0 सोमेन्द्र तोमर के नेेतृत्व में सनातन धर्म इंटर कालेज सदर मेरठ से शहीद स्मारक तक मौन जुलूस निकाला गया

मेरठ। आजादी के अमृत महेात्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में आज 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मा0 राज्यमंत्री ऊर्जा डा0 सोमेन्द्र तोमर के नेेतृत्व में सनातन धर्म इंटर कालेज सदर मेरठ से शहीद स्मारक तक मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस में विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारो के लोग भी शामिल रहे। शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तत्पश्चात विभाजन विभीषिका स्मृति के संबंध में आयोजित की गयी प्रदर्शनी का मा0 राज्यमंत्री ऊर्जा, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित जुलूस में शामिल हुये अधिकारी, आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

माननीय मंत्री ने कहा कि देश के विभाजन की उस विभीषिका को हमारे आज की युवा पीढ़ी समझे ,इसलिएआज हमारे लिए ये महत्वपूर्ण दिन है, विभाजन की विभीषिका को समझने के लिए आज शहीद स्मारक पर विभाजन विभीषिका के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका अवलोकन छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिक दिवस के उपलक्ष्य में सभी तहसील, ब्लाॅको, शैक्षणिक संस्थानो में रैली निकाली गयी है। जिलाधिकारी ने विभाजन विभीषिका का उददेश्य बताते हुये विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारो प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह,एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button