संस्कृतभारती के कार्यकर्ताओं द्वारा संस्कृतसप्ताह में निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

हापुड़। जनपद हापुड़ गाजियाबाद मे इसी क्रम में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत मोदीनगर के हरमुखपुरी स्थित श्रीगणेश मन्दिर पर भव्य संस्कृतकार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आए हुए सभी बालकों के द्वारा संस्कृत में प्रस्तुतियां दी गई । जिनमें संस्कृत गीत की प्रस्तुति , संस्कृत गीत पर नृत्य प्रस्तुति और संस्कृत में परिचय प्रस्तुति विशेष रुप से प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृतमय देशभक्ति गीतगान के द्वारा हुआ । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पीताम्बरा विद्यापीठ के अधिष्ठाता , अखिलभारतीय राज्य ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखरशास्त्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । उन्होंने सभी का मार्गदर्शन करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है , प्राण है व आधार भी है । सभी शास्त्र , विद्याएँ व ग्रन्थ संस्कृत भाषा में ही निहित हैं । ज्योतिष शास्त्र भी संस्कृत में ही है । ज्योतिष के अनेक उदाहरण देते हुए संस्कृत की आवश्यकता को व्यक्त किया ।
संस्कृत भारती गाजियाबादजनपद के जिलाअध्यक्ष श्री गोपालकौशिक जी ने संस्कृतदिवस व संस्कृतसप्ताह की विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान की एवं संस्कृतसम्भाषण करने के लिए प्रेरित भी किया ।
गणेश मन्दिर के अध्यक्ष श्री सुधीर सोनी जी ने भी सभी का मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम में पञ्चवर्षीय लघु छात्र देव ने संस्कृत में परिचय दिया व संस्कृत गीत की उत्तम प्रस्तुति प्रस्तुत की एवं अन्त में शान्ति मंत्र कराया ।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्था जिला सम्पर्क प्रमुख श्री उदयचन्द झा जी द्वारा की गई ।
कार्यक्रम के अन्त में नगरसंयोजक संजय पांचाल जी द्वारा धन्यवादज्ञापन किया । संस्कृतकार्यक्रम की समाप्ति पर हरमुखपुरी गेट नं 1 से गेट नं 2 तक संस्कृत शोभायात्रा भरपूर जोश व जयतु जयतु संस्कृत भाषा इत्यादि उदघोषवाक्यों को बोलते हुए निकाली गई ।
कार्यक्रम में अरुणवर्मा , अमित सिंघल , पूनम , उषा , गौरवसिंघल , निरंकार त्यागी , कबीर , दीपा भण्डारी , व संस्कृत भारती के कार्यकर्ता उदयचन्द झा , मनीषमिश्र , शशीकान्त , सचिन शर्मा ,गोपालकौशिक , शालिनी , दीपिका शर्मा , कीर्ति , खुशी , सोनी ,अर्चना , रामांश , श्यामांश , शिवचन्द झा , प्रियांशु , दामोदर , ओमकार इत्यादि उपस्थित रहें ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *