स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर पालिका सरधना को दुल्हन की तरह सजाया

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर पालिका सरधना को दुल्हन की तरह सजाया साथ ही पुरे नगर में आठ हज़ार झंडे वितरण किए। हर घर तिरंगा अभियान में आज चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने पालिका स्टाफ के साथ नगर में निशुल्क तिरंगों का पुनः वितरण किया। साथ ही पालिका को दुल्हन की तरह सजाया गया, उसी के साथ अशोक की लाट, शहीद द्वार, अंबेटकर द्वार, अब्दुल हमीद पार्क आदि को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया। आज सरधना नगर में चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी, नगर में पालिका स्टाफ को ले कर घर घर तिरंगा वितरण करते गए जिसमे लगभग चार दिन में आठ हज़ार झंडो का वितरण किया गया। शाहवेज अंसारी ने कहा स्वतंत्रता दिवस के दिन को हर साल जोश और उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वंतत्रता सेनानियों को जाता है। जिसे यादगार बनाने के लिय पालिका, व सरकारी द्वार स्मारकों को दुल्हन की तरह सजाया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *