जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के द्वारा गांव बाजिदपुर से वेद प्रचार सप्ताह आरंभ किया गया

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के द्वारा वेद प्रचार सप्ताह चौधरी भीम सिंह के आवास गांव वाजिदपुर से यज्ञ के द्वारा आरंभ किया गया।
यज्ञ के ब्रह्मा पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने कहा मनुष्य को तीन प्रकार के शत्रुओं से लड़ना पड़ता है। अन्याय, अभाव और अविद्या।
जिला सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा जीवन के स्वर्णिम सूत्र के रूप में तीन महान देवता हमारे गृह में है, हमारे पास है, जिससे हम महान बन सकते हैं। वे हैं माता, पिता और गुरु। हम इन सब का सम्मान करते हुए इनके बताए सन्मार्ग पर चलें और जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला सभा के कोषाध्यक्ष कपिल आर्य, कृष्णपाल, चौधरी बुध सिंह, चौधरी ओमवीर हिलवाड़ी, नरेश मुखिया, बिजेंदर सिंह, सुबेपाल पूर्व प्रधान, भूदेव ,महक सिंह, योगिंदर ,सत्यवीर सिंह बिजरौल, मास्टर रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *