पदम सिंह बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष

पदम सिंह बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष

हापुड़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने गांव मुरादपुर पटना निवासी पदम सिंह को हापुड़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सूची जारी कर इसकी घोषणा की है।प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कुछ दिन पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर संगठन को और मजबूत करने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने हाल ही में अपने पुत्र आदित्य यादव को पार्टी का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पदम सिंह को जिले की कमान सौंपते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। पदम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफ़ी क़रीबी माने जाते है। पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का वफ़ादार सिपाही होने का उन्हें इनाम मिला है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता शीशपाल सिंह, डॉ. नासिर अली, एडवोकेट जुनैद अहमद, अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रिज़वान चौधरी, सुनील चौधरी, मनोज गुर्जर, युदिष्ठर यादव, पुष्पेंद्र आढ़ती, विक्की त्यागी, विनीता चौधरी, हरिराज गुर्जर शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *