साजिश के तहत श्रीकांत त्यागी को फंसाया है: सुधीर त्यागी

मुजफ्फरनगर। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में अखिल भारतीय त्यागी भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने आज मुजफ्फरनगर पहुंचकर त्यागी सभा भवन में प्रेस वार्ता की और स्पष्ट किया कि त्यागी समाज भाजपा का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि नोएडा के भाजपा सांसद महेश शर्मा का विरोध किया जा रहा है, जिसने साजिश के तहत श्रीकांत त्यागी को फंसाया है और मामूली कहासुनी को इतना तूल दिलाया है, इसके अलावा सपा नेता सुनील साजन के बयान की निंदा भी की। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करके सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी प्रकरण में भाजपा सांसद महेश शर्मा की भूमिका को लेकर पूरी तरह उबाल खाएं त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा सांसद महेश शर्मा के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है। फ्रैंडस कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुधीर त्यागी ने कहा कि आज श्रीकांत त्यागी के परिजनों को उसके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत त्यागी मामले में जिस तरह से सक्रिय रहते हुए इस मामले को हवा दी है, उसके चलते त्यागी समाज में भाजपा सांसद की भूमिका को लेकर भारी रोष व्याप्त है। श्रीकांत त्यागी के निर्दोष परिजनों को रिहा करते हुए बीजेपी सांसद महेश शर्मा को त्यागी समाज से माफी मांगने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी अधिकारी श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने के दोषी हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, इसलिए सरकार को इस मामले में कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्यागी समाज भाजपा का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि सांसद महेश शर्मा का विरोध लगातार जारी रहेगा। पत्रकार वार्ता में त्यागी सभा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, मुनीश त्यागी, अमरीश त्यागी, नवीन त्यागी, उमेश त्यागी, रामकुमार त्यागी, हरीश त्यागी, अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *