राज्य

शत्रु संपत्ति पर बने मकानों पर चला योगी का पिला पंजा, कब्जा धारियों ने बैनामे दिखाकर किया विरोध

भू माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर में की जायेगी कार्यवाही बिजेंद्र सिंह भड़ाना

कैराना। शत्रु संपत्ति पर बने मकानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। वही कब्जा धारियों ने बेनामे दिखाकर जमकर विरोध किया। और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर अपने पैसे वापस कराने की मांग करते हुए सब रजिस्टार के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है बता दे कि बुधवार को योगी सरकार के आदेशों का पालन करते हुए, पुलिस प्रशासन द्वारा रामडा रोड पर शत्रु संपत्ति पर बने अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वही कब्जा धारियों ने अपने-अपने मकानों के बैनामे दिखाकर जमकर विरोध किया। और पुलिस प्रशासन से भू-माफियाओं पर कार्यवाही की मांग कर, अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की, इसके अलावा कब्जा धारियों ने रजिस्टार पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार ने बिना जांच पड़ताल के बनामें कैसे करें, रजिस्टार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने आर्यपुरी देहात कैराना नंबर 1 में अरशद हसन द्वारा धारा 80 के बिना 12 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटने पर प्रशासन ने कट रही कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि यह 1993 का मामला है जो अभिलेखों में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। और जांच में पाया गया कि 2009 में आदेश हो गया था कि शत्रु संपत्ति पर किए गए बेनामों को खारिज करने के आदेश हो गए थे, बाकी जांच चल रही है। किस तरह बेनामें किए गए,और इसमें क्या कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा अन्य मकानों को नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया है। वही सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि शत्रु संपत्ति पर बने मकानों को ध्वस्त किया गया है। अब यह बुलडोजर थमने वाला नहीं है। जो कब्जा धारी बेनामें दिखा रहे हैं। उनके बैनामो की जांच कर भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्येवाही कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्येवाही की जाएगी।
गांव की जमीन मकान बेचकर खरीदा था प्लाट,
शत्रु संपत्ति पर बने मकान की महिला बोली हमें नहीं पता था। की यह शत्रु संपत्ति है। उन्होंने कहा कि करीब 9 वर्ष पहले यह प्लाट उन्होंने अपने गांव की जमीन व मकान बेचकर खरीदा था। उन्होंने यह मकान सरवर नामक से खरीदा था। जो उस समय यहां पर प्लाटिंग कर रहा था। महिला ने रो कर कहा कि वह बर्बाद हो गए, उन्होंने तो यह प्लाट पैसे देकर खरीदा था, पुलिस प्रशासन उन पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है। और हमें हमारा पैसा वापस क्यों नहीं दिला दिल रहा है।
शत्रु संपत्ति पर बने मकानों में रह रहे कब्जा धारियों ने रजिस्टार पर भी लगाया गंभीर आरोप, उन्होंने कहा कि रजिस्टार ने जब बेनामे किए थे। तो उन्होंने जांच कर कार्येवाही कर बैनामे खारिज क्यों नहीं किए थे। जिससे गरीब लोगों को पता चल जाता कि यह शत्रु संपत्ति है। और गरीब लोग भू-माफिया के झांसे में ना आकर अपने पैसे से कहीं सही जगह पलाट लेकर अपना मकान बनाते, पीड़ित परिवारों ने अपनी बर्बादी का कारण रजिस्टार को भी बताया।पीड़ित परिवारों ने रजिस्टार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
कस्बे के खुरगान रोड पर बने यात्री प्रतिक्षालय पर लम्बे समय से दंबगो द्वारा कब्जा कर उसमे मकान बनाया गया था। जिसके चलते यात्री प्रतिक्षालय को खत्म कर दिया था। दंबग मकान बनाकर उसमे निवास कर रहे थे। जिसके चलते पालिका ने मामला गम्भीरता से लेते हुऐ, दो दिन पूर्व नोटिस जारी कर खाली करने के निर्देश दिये थे। लेकिन नोटिस का पालन न होने पर आज पालिका ईओ मणि अरोडा व प्रसासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मय फोर्स के मोके पर पहुचे,और कब्जे किये गये यात्री प्रतिक्षालय को धव्स्त करने की प्रक्रिया पूरी करनी चाही काफी समय तक अधिकारी सोच विचार करते रहै। लेकिन विधुत लाईन होने के कारण आज प्रशासन कब्जे को हटा नही सका जल्द ही अग्रिम कार्यवाही करते हुऐ यात्री प्रतिक्षालय को कब्जा मुक्त कराया जाऐगा ।
कस्बे के खुरगान रोड पर शत्रू सम्पति की 36 बिघा जमीन पर दो लोगो ने अपना कब्जा कर प्लाटिग कर दी थी कुछ मेन रोड की जमीन पर लोगो को प्लाट काट कर बेच दी थी जिसमे लोगो द्वारा अपने आवास बना लिऐ थे । लेकिन शत्रू सम्पति होने के कारण किसी के बैनामे नही हो सके थे कब्जे धारियो ने लोगो से मोटी रकम लेकर दूसरे राज्य मे प्रोप्रटी डीलरी का कार्य सुरू कर दिया था । खुरगान रोड पर कोट नामक स्थान जो शत्रू सम्पति मे दर्ज है उसको खाली कराने के लिऐ आलाधिकारियो की प्रक्रिया तेज हो गयी है। जल्द ही कोट की शत्रू सम्पति को कब्जा धारियो से मुक्त कराया जाऐगा।
भू-माफियाओ पर हो सकती है बडी कार्यवाही
प्रशासनिक अधिकारियो की माने तो भू माफियाओ ने कब्जे कर प्लाटिग कर बेची गयी जमीनो की जाच गम्भीरता से की जा रही है । जाच के बाद प्रशासन भू-माफियाओ के विरूध कडी कानूनी कार्यवाही करने के मूड मे दिखाई नजर रहा है। जबकि जिन लोगो ने भू-माफियाओ से जमीन मे प्लाट खरीदे थे। वो लोग प्रशासन से भू-माफियाओ के विरूध कडी कार्यवाही कराने की माग कर रहै है । प्रशासन भू-माफियाओ के विरूध लिखित तहरीर का इंतजार करता दिख रहा है। तहरीर मिलते ही भू-माफियाओ के विरूध कडी कार्यवाही करने के मूड मे है ।
क्या योगी का महाबली कब्जा की गयी सभी भूमि मुक्त करा पायेगा
जागरूक लोगो का कहना है। कि कस्बे मे ओर बहुत से भू-माफिया भी है। जो सत्ता का फायदा उठाते रहते है। जिन का काफी जमीनो पर कब्जा होना बताया गया है। क्या योगी जी का महाबली सभी भू-माफियाओ द्वारा कब्जायी गयी भूमियो को मुक्त करा पायेगा जिसका लोगो को बेशबरी से इंतजार है। देखना यह होगा कि आखिर कहां कहां योगी जी का महाबली गरजता दिखाई देगा ।
क्या सार्वजनिक तालाब से भी होगा कब्जा मुक्त
कस्बे के मायापुर रोड पर बाल्मिकी जोहड व आम जोहड़ पर भी कब्जा होना बताया जाता है। जिसमे कुछ भू-माफियाओ ने कब्जा कर प्लाटिग कर उसे बेच दिया है। जागरूक नागरिको का कहना है कि क्या योगी जी का महाबली सार्वजनिक तालाब से भी कब्जा मुक्त करा पायेगा। यह भी ऐक बडा सवाल खडा करने वाली बात है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button