इकरा हसन ने छात्रा अनुष्का शर्मा के परिजनों से की मुलाकात इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन

इकरा हसन ने छात्रा अनुष्का शर्मा के परिजनों से की मुलाकात इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन

कैराना। विधानसभा क्षेत्र कैराना से विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन ने गांव बुच्चाखेड़ी में पहुँचकर छात्रा अनुष्का शर्मा के परिजनों से की मुलाकात उन्होंने कहा कि पीडित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी ताकि छात्रा अनुष्का शर्मा के परिवार को जल्द इंसाफ मिल सके इस दुख की घडी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिएं हर संभव प्रयास करुंगी ।
गौरतलब है कि गत 26 मार्च को गांव बुच्चाखेडी निवासी छात्रा अनुष्का शर्मा की टीचर कॉलोनी डी0के0 कान्वेंट स्कूल की छत से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट पर गुमराह कर छात्रा का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया था वही सीसीटीवी फुटेज गायब करने व सबूत मिटाने का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं मंगलवार की देर रात्रि विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने गांव बुच्चाखेड़ी में पहुंचकर छात्रा अनुष्का शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों को आश्वासन दिया इकरा हसन ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी ताकि छात्रा अनुष्का शर्मा के परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके इस दुख की घड़ी मैं व मेरा परिवार पीडित परिवार के साथ खड़े हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करुंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *