बहसूमा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया

बहसूमा। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बहसूमा क्षेत्र के गांव मौडकला में हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया। जिसका शुभारंभ मण्डल सदस्य मवाना पूर्वी अर्जुन देशवाल ने किया।इस दौरान अर्जुन देशवाल ने कहां की सभी अपने घरों में तो तिरंगा फहराए ही साथ ही आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें इस दौरान रैली निकालकर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील की और भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए।इस दौरान उनके साथ निखिल देशवाल, प्रिंस देशवाल , रितिक देशवाल, अनुज देशवाल, रामपाल सिंह, युग देशवाल ,प्राची देशवाल,गार्गी देशवाल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *