बहसूमा में धर्म जागरण द्वारा धर्म रक्षा सूत्र कार्यक्रम कराया

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से धर्म जागरण विभाग के 7 जिलों के विभाग प्रमुख मास्टर बृजपाल सिंह जी द्वारा धर्म रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामराज खंड के माननीय खंड संघचालक ब्रह्मचारी सिंह व खण्ड संपर्क प्रमुख डॉक्टर श्रीपाल कोहली , खंड व्यवस्था प्रमुख प्रवेंद्र शर्मा अर्जुन देशवाल जी ने कार्यक्रम की व्यवस्था की। धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड कला, सदरपुर, मोहम्मदपुर , मौड खुर्द महमूदपुर सिखेड़ा में ग्राम वासियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया गया। विभाग प्रमुख मास्टर बृजपाल सिंह ने कहा कि धर्म जागरण मंच पिछले लंबे समय से लोगों में आपसी भाईचारे को कायम करने के लिए कार्य कर रही है तथा उनका धर्म रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य जवानों की हौसला अफजाई करना है। वही विभाग प्रमुख बृजपाल सिंह ने बताया कि सबसे पहले रक्षा सूत्र माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधा था। इस अवसर पर धर्म जागरण विभाग के 7 जिलों के विभाग प्रमुख मास्टर बृजपाल सिंह, खंड संघचालक ब्रह्मचारी सिंह, खंड संपर्क प्रमुख डॉक्टर श्रीपाल कोहली, अर्जुन देशवाल पत्रकार, मौड कला ग्राम प्रधान कृष्ण पाल देशवाल, पूर्व प्रधान रविंदर सिंह, नीरज देशवाल, मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *