आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर्व पर घर-घर तिरंगा अभियान

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष में जागरूकता कार्यक्रम ग्राम नरा में आयोजित किया गया। अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित इंडिया बुक रिकॉर्ड होल्डर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाती है । अब जब सारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो ऐसे समय में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट भी इस अभियान में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रतिभाग करने के लिए तैयार है । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे व संस्था के सदस्यों की सहायता से 5000 घरों में घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है। आज गांव अजमतगढ़ में तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम किया गया व् सभी को तिरंगे भेट किये गए। उपस्तिथ क्रांतिकारी शालू सैनी राजू सैनी ,शर्मिला सैनी, मीनाक्षी सैनी, प्रीति सैनी ,बबली सैनी, अंजू सैनी, भारती सैनी आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *