मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
विद्यालय की छात्राओं, प्रधानाचार्या तथा अध्यापिकाओं द्वारा विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के साथ ही प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगे झंडे के साथ शिव चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई तथा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सुंदर नारे लगाए गए। विद्यालय में छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्ययोजना के अनुसार हीं विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
