अभिनव जिंदल को जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान मिला। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता के पोत्र अभिनव जिंदल को हाई स्कूल में सीबीएससी बोर्ड डीपीएस बल्लबगढ़ में 94% अकँ आने पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर आकर लॉयन ईश्वर अग्रवाल द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में स्थापित जियालाल श्रीमती अग्रवाल सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ,पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, नितिन गुप्ता ,अश्वनी जिंदल ,अनुराग जिंदल संतोष गुप्ता ,रचना जिंदल सोनल जिंदल, भारती गर्ग, गरिमा गुप्ता, केशव जिंदल ,वासु गर्ग , दिशा गर्ग, अदिति जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने अभिनव जिंदल को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
