हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को नगर के केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में भारत की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नेत्रपाल सिंह एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा0 अशोक कुमार राणा हापुड़ के मार्ग दर्शन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्नेहा कुमारी,सौनम,मुशकान,पूजा,संजना व अन्य छात्राओं द्वारा देशभक्ति कविता पाठ,गीत एवं व्याख्यान प्रस्तुत किये गए तथा रंगोली निर्माण किया गया।
इस अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हापुड़ के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा0 विमल कुमार भारद्वाज द्वारा छात्राओं एवं कालेज स्टाफ को 200 होम्योपैथिक कोविड किट का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डा0 निशा गर्ग ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष मनाते हुए हमें कोविड के अतिरिक्त मौसमी सर्दी,खांसी,जुखाम,बुखार से बचने के लिए स्वच्छता,मास्क एवं दो गज दूरी का विशेष ध्यान रखना है। कार्यक्रम में उपस्थित योग वेलनेस सेंटर सिखैडा जनपद हापुड़ के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा ने छात्राओं को स्वस्थ दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया ओर साथ ही नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कालेज की छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारियों पुलिसकर्मियों द्वारा सुचारू यातायात व्यवस्था की गई।
तिरंगा यात्रा में कालेज की अध्यापिकाओं शशि,प्रीति, मंजू,चेतना,स्वर्णलता,शिवानी,अर्चना,प्रिया,प्रवेश और योग सहायक जयवीर सिंह का सहयोग रहा।
