विकासखंड क्षेत्र में अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की गई

पुरकाजी। देश आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनौती भुराहेड़ी हरैटी भैसानी गोधना सहित आदि ग्राम पंचायतों में झंडा वितरण कर प्रभात फेरिया निकाल कर घर-घर झंडा फहराने का आह्वान करते हुए अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार, ग्राम सचिव नवीन शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य हिना, चौधरी ग्राम पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विवेक राठी, ग्राम प्रधान नवीन त्यागी, ग्राम प्रधान मोनू चौधरी, ग्राम प्रधान सुभाष, ग्राम प्रधान जुबेर, ग्राम प्रधान राधे, भाजपा नेता डॉक्टर ओपी गौतम, हरिराम सक्सेना, विशाल, अफरीदी ,शहजाद, फरीदी गिन्नी, आयशा, बुशरा, शर्वरी ,आमना, रिहाना, अफसाना, सोनी सहित आदि का सहयोग हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *