पुरकाजी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पी० एस० पब्लिक स्कूल अलमासपुर मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच ने
रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बताया। भाई बहन का यह पर्व सनातन धर्म में बड़े प्राचीन काल से चला आ रहा है। बहने बड़े उत्साह के साथ में अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनू चौधरी, पिंकी चौधरी, अनीता मिश्रा, अभिषेक, जितिन शर्मा, केशव आदि का विशेष सहयोग रहा।
