अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री युद्धवीर सिंह जी के आदेशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप चौधरी जी एवं प्रदेश मुख्य महासचिव धर्मेंद्र तोमर जी व युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम राठी जी एवं युवा मंडल अध्यक्ष सागर मलिक जी के निर्देशानुसार मेरठ मंडल के समस्त जाट महानुभूति से विचार विमर्श के उपरांत बागपत जिले के जिला अध्यक्ष प्रियव्रत राणा द्वारा बागपत जिले की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें 5 पद जिला उपाध्यक्ष 6 पद जिला महामंत्री 29 पद जिला सचिव व एक पद मीडिया प्रभारी नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

