बिनौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन कर नवागंतुक सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चिकित्सकों ने स्वागत किया।

सीएचसी बिनौली पर डॉ. अमित कुमार के अधीक्षक पद का कार्यभार संभालने पर सर्जन डॉ. उमेश कुमार, डॉ. आकाश, डॉ. अभिनव नेहरा, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने उनका बुके व शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान अधीक्षक ने उनका आभार व्यक्त करते हुए ओर उनसे कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना कार्य करने की बात कही।

