छात्र छात्राओं ने तिरंगा पद यात्रा निकाली

हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर मेरठ के तत्वाधान में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं के निर्देशन में छात्र व छात्राओं ने तिरंगा पद यात्रा निकाली । इस पद यात्रा का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार व भाजपा जिला मंत्री व शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने किया तिरंगा उठाकर किया । यह यात्रा विद्यालय से आरम्भ होकर सुभाष चौक , स्टेट बैंक चौपला मैन बाज़ार , थाना , डॉक्टर अम्बेडकर मार्किट , स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज से होकर पुनः जीआईसी पहुंची । इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने छात्र व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है आज हम स्वतंत्र है व हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम सभी प्रधानमंत्री के घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा की सोच को साकार करे । साथ ही उन्होंने निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवांगी धामा इकवारा को 500 रुपए देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने भी शिवांगी धामा को 500 रूपए देकर सम्मानित किया तथा सभी छात्र छात्राओं व अध्यापक ,अध्यापिकाओं का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौधरी ने किया इस अवसर पर नन्द लेश कुमार, सतेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह,पांडेय , सुधीर मावी आदि उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *