श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता का आयोजन

बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में बुधवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्राओं ने बहुत सुंदर -सुंदर राखियां बनाई। इसमें जूनियर वर्ग में इलमा कक्षा- 6 प्रथम, अंतिम कक्षा -7 द्वितीय, आयशा कक्षा- 7 तृतीय, एवं सीनियर वर्ग में माही नागर कक्षा -11 प्रथम ,मुस्कान बानो कक्षा -12 द्वितीय रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में छात्राओं को बताया ।उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व भाई -बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध पर्व है। रक्षा का मतलब सुरक्षा एवं बंधन का मतलब बाध्य है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर अपनी रक्षा के लिए उन्हें राखी बांधती है। इस अवसर पर श्रीमती रीता मित्तल ,श्रीमती पूजा गुप्ता, कुमारी पूजा ,कुमारी रूपा ,कुमारी स्वीटी ,कुमारी शैली लांबा, प्राइमरी प्रधानाचार्य प्रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *