नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से महिला के साथ बदसलूकी करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

दरअसल, फरार आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सीएम योगी ने सख्त एक्शन लिया था। उन्होंने मामले की रिपोर्ट खुद ही मांगी थी। इसके बाद यूपी पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन- फानन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। आज पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। अभी कुछ ही देर में पुलिस मामले को लेकर कॉनफेंस करेगी।
