नई दिल्ली। शिव शंकर त्रिपाठी जी ने नई दिल्ली यू. पी.भवन के बगल में स्थित शिव मंदिर मालचा समिति चाणक्यपुरी में प्रातःकाल रुद्राभिषेक कर सबसे पहले पुस्तक देवों के देव पूज्य भोले बाबा के चरणों में अर्पण करते हुए मंदिर के महंत रामानंदगिरी जी महाराज को भेंट किया। उसके उपरांत मा. पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया व अध्यक्ष प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया श्रीमती रंजना देसाई जी द्वारा सांयकाल श्री शिव शंकर त्रिपाठी के जीवन पर लिखी पुस्तिका कलमकार का जीवन वृत्त का विमोचन किया, मा. देसाई जी अति सरल स्वभाव की मृदुभाषी महिला हैं।
