पी ०एस० पब्लिक स्कूल अलमासपुर में मनाया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव

मुजफ्फरनगर। पी ०एस० पब्लिक स्कूल अलमासपुर, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में देश की आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया। साथ ही साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन-जन तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा की 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाए हर एक हिंदुस्तानी हर एक विद्यार्थी अपने अपने घरों पर अपने प्रतिष्ठानों पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण करें इसके लिए जन जागरण चलाने की आवश्यकता है। जिसमें सभी लोग सहयोग करें।
इस अवसर पर पी एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह शिवाच प्रधानाध्यापिका मीनू चौधरी पिंकी चौधरी उषा शर्मा नितिन कुमार गौरव शर्मा अनीता मिश्रा काजल कश्यप मंजू बालिया न रितिका वरुण शर्मा दीपक शर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *