खेकड़ा (मनोज उज्जवल)। नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रांगण में चरक आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज हापुड़ की प्राचार्या डॉक्टर ज्योत्सना ने विद्यालय में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हापुड़ की प्राचार्या डॉक्टर ज्यौत्स्ना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को आजादी के महोत्सव के विषय में बताते हुए कहा कि भारत देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त को हम एक त्योहार के रूप में मनाने जा रहे हैं। जिसमें हमें प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और सभी को जागरूक करना है।
देश के उत्थान के लिए सदैव स्वस्थ एवं स्वच्छ रहना है।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी स्वामी, दिव्या, प्रियंका, हरिओम शर्मा, जितेंद्र सिंगल प्रबंधक कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, प्रबंधक उमेश शर्मा सहित छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर जोश और उल्लास के साथ आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का संकल्प लिया।
