श्रावण मास के आखरी सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बहसूमा। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फिरोजपुर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। आशुतोष भगवान शिव के शिवलिंग पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। फिरोजपुर महादेव मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बम बम भोले व शिव के जयकारे लगाए।
श्रावण मास के आखरी व चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने फिरोजपुर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।शिवलिंग का जलाभिषेक सुबह चार बजे से लेकर शाम 7 बजे तक जलाभिषेक चलता रहा मंदिर परिसर जयकारों गूंज उठा। दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर परिसर से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग तक लगी रही।वही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना अध्यक्ष महावीर सिंह, चौकी प्रभारी विष्णु सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार , कांस्टेबल चौधरी अजय , कांस्टेबल जेपी सिंह, कांस्टेबल कासलेंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *