बिनौली। बरनावा के चन्द्रप्रभ अतिशय क्षेत्र मंदिर में सोमवार को 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान का शुभारंभ भक्तिभाव के साथ हुआ।
आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर के कुशल निर्देशन में सुबह नित्य नियम पूजन, शांतिधारा व अभिषेक के उपरांत विधान प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि सांसारिक विपदाओं से मुक्ति व सांसारिक पुण्य वर्धक वस्तुओं की प्राप्ति यह विधान कराता है। अतः अपने जीवन में शांतिनाथ विधान विश्व कल्याण की भावना अवश्य ही करना चाहिये। दुखों के क्षय के लिए, कर्मों को नष्ट करने के लिए, सुगति मरण के लिए शांतिनाथ भगवान अवश्य ही कृपा करते है।
विधान में संजीव कुमार जैन, गोपाल जैन, शशांक जैन, राकेश जैन, आदर्श जैन, विशाल जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
