जार्जिया में कांस्य पदक जीतकर लौटी प्रीति नैन के स्वागत को सरूरपुर में जश्न, जुलूस और पुष्प वर्षा

बागपत। वूसू में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी प्रीति नैन का जनपद के वूसू खिलाड़ियों, ग्रामीणों व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना लिए दिल्ली, हरियाणा और विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने जोरदार स्वागत किया तथा डीजे की धुन पर राष्ट्र प्रेम के तरानों पर नाचते गाते अपनी खुशियों की अभिव्यक्ति की।

बता दें कि,जनपद बागपत के सरूरपुर गांव की बेटी प्रीति नैन ने जार्जिया में हुई वूसू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर आज अपने घर लौटने के दौरान रास्तों में स्वागत तथा नेशनल हाईवे पर स्थित गुफा वाले मंदिर पर मत्था टेकने के बाद अपने गांव के लिए रवाना हुई।

वहीं प्रीति नैन का गांव में पहुंचने के बाद मुख्य चौराहे से उनके घर तक डीजे बजवा कर उनके घर तक स्वागत किया गया । इस दौरान गांव के ही नहींं, बल्कि हरियाणा दिल्ली सोनीपत व दूरदराज से आए शुभचिन्तको व खिलाड़ियों ने भी फूल मालाएं पहनाकर प्रीति का स्वागत किया ।

अपने स्वागत से अभिभूत प्रीति ने बताया कि, कड़ी मेहनत और लगन के कारण कोई भी व्यक्ति किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है । मैं युवाओं को यही संदेश देना चाहती हूं कि ,वह ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें और जिससे अपने क्षेत्र और अपने जनपद का नाम रोशन करें ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *