कुंवारे लड़के जरा बचकर… इस दुल्हन की हरकत जान उड़ जाएंगे हर किसी के होश

पटियाला। कुंवारे लड़कों के लिए अहम खबर है। दरअसल, पंजाब के पटियाला में एक दुल्हन ने शादी के कुछ महीने बाद दूसरे कुंवारे लड़के से शादी कर ली और दोनों को इस्तेमाल करके छोड़ दिया।  घनौर के निकट सराला खुर्द गांव के राधाकृष्ण पुत्र राजिंदर सिंह इस समय अपने परिवार के साथ अमरीका में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके बेटे सतिंदर सिंह से शादी करने के बावजूद भी उनकी बहू ने दोबारा शादी करके उन्हें धोखा दिया।

लड़के के मामा जसविंदर सिंह सोनेमाजरा ने इस संबंध में पुलिस के एन.आर.आई. विंग में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे सतिंदर सिंह की शादी 28 अक्तूबर 2019 को भारतीय रीति-रिवाज से पुनर्वसु शर्मा पुत्री राजेश कुमार निवासी फरीदकोट से हुई थी। पति-पत्नी दोनों एक महीने तक अपने परिवार के साथ भारत में रहे और 10 दिनों के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों मलेशिया के दौरे पर भी गए। इसके बाद नवम्बर 2019 के अंतिम सप्ताह में लड़के का परिवार अमरीका चला गया जबकि बहू पुनर्वसु शर्मा भारत में कभी अपने ससुराल तो कभी अपने माता-पिता के साथ रहती रही। उधर पुनर्वसु के ससुराल परिवार ने अमरीका जाकर बहू के कागजात की फाइल दायर करवा दी लेकिन कोरोना संकट के चलते देश में लगे लॉकडाऊन के कारण बहू के अमरीका पहुंचने में देरी हो गई परंतु पुनर्वसु 12 मार्च 2022 को अमरीका उनके परिवार में पहुंच गई।

पुलिस शिकायत में कहा गया है कि पुनर्वसु के अमरीका आने के सप्ताह-दस दिन बाद साहनेवाल निवासी सौरभ कुमार ने उसके ससुराल परिवार से संपर्क किया कि जो यह लड़की तुमने रखी है, मेरी पत्नी है। सौरभ ने पुनर्वसु से अपने विवाह की सभी रस्मों के सारे सबूत, वीडियो, फोटो आदि भी भेजे। सौरभ ने यह भी बताया कि पुनर्वसु ने भी हमें धोखा दिया है और पैसे हड़पकर यहां से चली गई है। जब इस संबंध में राजिंदर सिंह के पुत्र सतिंदर सिंह ने अपनी पत्नी पुनर्वसु से पूछा तो उसने परिवार से झगड़ा किया और 15 अप्रैल 2022 को बिना बताए घर से चली गई। उसके पास अमरीका की पक्की पी.आर. है। उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा। परिवार ने पुलिस एन.आर.आई. विंग और पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि 2 परिवारों की जिंदगी बर्बाद करने वाली पुनर्वसु को अमरीका से डिपोर्ट किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत में रह रहे लड़की के पिता राजेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की दूसरी शादी के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि जब मेरी बेटी अमरीका राजिंदर सिंह के परिवार में रहती थी तो यह उसका कत्र्तव्य था कि वह मुझसे इस घटना के बारे में बात करें। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी विदेश में किस हालात में रह रही है, इसकी हमें बहुत चिंता है। दूसरी शादी करने वाले पति से बात की गई तो वह मीडिया को किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार नहीं हुआ लेकिन लड़के की मां फोन पर ऑडियो रिकार्डिंग में यह सब होना मान रही है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *