मुजफ्फरनगर। बावली गांव में रविवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने इस दौरान घर के सामने मुनादी करते हुए उन्हें सील किया।

उधर परिजनों ने कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कुर्की को बिल्कुल गलत बताया। बताया कि थाना बड़ौत पुलिस ने अमित को गत 14 जनवरी 2021 से 19 जनवरी 2021 तक अवैध रूप से हिरासत में बंद रखा और 19 जनवरी 2021 की एक फर्जी घटना बनाकर थाने में खड़े ट्रैक्टरों की हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद झूठी बरामदगी दिखाकर झूठे केस में जेल में भेज दिया था। उसी केस में एक गैंगस्टर भी लगाई थी। बताया कि उसी गैंगस्टर पर झूठे मुकदमे की कार्रवाई करते हुए अमित के चाचा रणपाल का मकान जबरदस्ती सील कर दिया, जबकि अमित के नाम पर गांव में कोई भी संपत्ति नहीं है। अमित के भाई कपिल फौजी ने बताया कि रणपाल पुत्र गजे ने 40 साल गाड़ी चला कर मकान बनाया था। कपिल ने डीएम, एसपी, आईजी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को फैक्स कर झूठी कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
