यूपी के लखनऊ समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है पर जगह-जगह जलभराव से आमजन परेशान हैं. यूपी के 64 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी के 45 जिलों में कम तो 19 जिलों में सामान्य बारिश हुई.

उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में बारिश का अलर्ट
मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है. राज्य के 11 जिलों में सामान्य बारिश हुई है. प्रदेश के 64 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस क्रम में जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी,अंबेडकरनगर, और इसके आसपास के जिले शामिल हैं. इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कुशीनगर, मऊ, जौनपुर,लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, कासगंज, आजमगढ़,वाराणसी, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश
रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
जुलाई के आखिरी सप्ताह मॉनसून आने के बाद से यूपी के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली है. मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश होगी.
देवभूमि उत्तराखंड में 6 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी में भी भारी बारिश हो सकती है. यहां येलो अलर्ट जारी हुआ है.