मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सोरम की चौपाल में छह सुरंग के बारे में प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। टिकैत बुधवार की शाम गांव सोरम पहुंचे और प्रसिद्ध चौपाल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कहा कि चौपाल सर्वखाप का मुख्यालय होने के साथ सर्व समाज की धरोहर है। इसकी देखभाल होना बेहद जरूरी है। चौपाल में स्थित सुरंग के विषय में प्रशासन को जानकारी देंगे। यह भी हो सकता है इन सुरंग में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हथियार आदि वस्तुएं मिल जाएं।

इस दौरान भाकियू मंडल सचिव सत्येंद्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बालियान, रामपाल सिंह, सतवीर सिंह, इतिहासकार अमित बालियान, भूपेंद्र चौधरी, बबलू बालियान, कंवर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुधीर कुमार मौजूद रहे ।
