Posted inMadhya Pradesh प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका और उसका सहयोगी गिरफ्तार Posted by admin August 2, 2022No CommentsPosted inMadhya Pradesh शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहपारू के संदीप की हत्या के मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका काजल सोनी और उसके सहयोगी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप विवाह के बाद भी काजल को परेशान करता था। 28 जुलाई को काजल ने संदीप को जंगल में बुलाया और उसके हाथ गमछे से वृक्ष में बांध दिए तथा बैग में रखे चाकू से पेट में कई वार किए, जिससे संदीप की मौत हो गयी। पुलिस ने चाकू, मोबाइल सहित कई साक्ष्य एकत्र कर आरोपी काजल सोनी और सहयोगी अफ़रोज़ को गिरफ्तार कर लिया है। Post Views: 4 admin View All Posts Post navigation Previous Post मोदी सरकार की तानाशाही से डरने नहीं, लड़ने की जरूरत : राहुलNext Postकेरल में मंकीपॉक्स का 5वां मामला आया सामने, एक महीने पहले UAE से लौटा था संक्रमित मरीज
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहपारू के संदीप की हत्या के मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका काजल सोनी और उसके सहयोगी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप विवाह के बाद भी काजल को परेशान करता था। 28 जुलाई को काजल ने संदीप को जंगल में बुलाया और उसके हाथ गमछे से वृक्ष में बांध दिए तथा बैग में रखे चाकू से पेट में कई वार किए, जिससे संदीप की मौत हो गयी। पुलिस ने चाकू, मोबाइल सहित कई साक्ष्य एकत्र कर आरोपी काजल सोनी और सहयोगी अफ़रोज़ को गिरफ्तार कर लिया है।