प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका और उसका सहयोगी गिरफ्तार

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहपारू के संदीप की हत्या के मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका काजल सोनी और उसके सहयोगी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप विवाह के बाद भी काजल को परेशान करता था। 28 जुलाई को काजल ने संदीप को जंगल में बुलाया और उसके हाथ गमछे से वृक्ष में बांध दिए तथा बैग में रखे चाकू से पेट में कई वार किए, जिससे संदीप की मौत हो गयी। पुलिस ने चाकू, मोबाइल सहित कई साक्ष्य एकत्र कर आरोपी काजल सोनी और सहयोगी अफ़रोज़ को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *