भैंसवाल में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली

भैंसवाल में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला कराए जाने की अपील की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को गांव प्रधान प्रहलाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व ममता एवं एकता ने संयुक्त रूप से किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जहां रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला अवश्य दिलाने की अपील की। इस अवसर पर राजकुमार, श्रीमती नीरज, शैलेन्द्र, परविन्द्र कुमार, छोटी, सुमन, विपिन आदि भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *