हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग पडा भारी, कई के चालान

हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग पडा भारी, कई के चालान

शामली। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार हेलमेट लगाकर वाहन चलाने व ट्रिपल राइडिंग न करने की अपील के बावजूद भी वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर में कई जगह चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग कर रहे वाहन चालकों को न केवल कडी फटकार लगायी बल्कि उनके चालान भी काटे।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बैल्ट लगाने तथा ट्रिपल राइडिंग न करने की अपील करता है लेकिन इस अपील का वाहन चालकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे वाहन चालक धडल्ले से सडकों पर दौडकर अपनी जिंदगी को भी मुश्किल में डाल रहे हैं, ऐसे वाहन चालकों को कानून का पाठ पढाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर में कई जगह जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। धीमानपुरा रेलवे फाटक पर यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा बिना हेलमेट सडकों पर दौड रहे कई दुपहिया वाहन चालकों को रोककर न केवल उन्हें कडी फटकार लगायी बल्कि उनके चालान भी काटे। इसी दौरान स्कूटी पर तीन सवारियां बैठी देखकर पुलिस ने स्कूटी सवार महिला रोक लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों से चालान न काटने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस ने नियम का हवाला देकर उनका भी चालान काट दिया। इसके अलावा कई अन्य बाइक सवारों को भी पुलिस ने रोककर उनके चालान काटे। पुलिस के इस अभियान से हडकंप मचा रहा। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि कई बार वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बैल्ट लगाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान भी चलाया जाता है लेकिन कुछ वाहन चालक इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *