वाहन के कुचलने से राहगीर की मौत

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा का तहसील चौराहे पर आज एक राहगीर को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सड़क पर पैदल जा रहे शिव कोरवा को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और नागरिकों ने पुलिस पर लचर यातायात व्यवस्था का आरोप लगाते हुए चकाजाम कर के विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक का शव को मुख्य सड़क से नहीं हटाने के कारण यहां घंटों तक वाहनों की आवाजाही थमी रही।
बगीचा के पुलिस उप अधीक्षक अलीम खानने बताया कि राजस्व विभाग ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने का आश्वासन के बाद यातायात सुगम बना दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *