सर्राफा बाजार: सोना, चांदी में घटबढ़, सिक्का मजबूत

सर्राफा बाजार: सोना, चांदी में घटबढ़, सिक्का मजबूत

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी तेजी लिए रहे। इस दौरान सोना 250 रुपये तथा चांदी 2900 रुपये उछलकर बिकी। चांदी सिक्का मजबूत बताया गया।
कारोबार की शुरुआत में सोना 52100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 52350 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 56000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 58900 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 52400 नीचे में 51850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 59000 तथा नीचे 55500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1766 डॉलर तथा चांदी 2034 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *