विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान में दूसरी रेड

विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान में दूसरी रेड

मुजफ्फरनगर। सुबह 11:00 बजे से 66केवी विद्युत उपकेंद्र सुजरू की टीम, उपखंड अधिकारी महावीर चौक की टीम और विजिलेंस टीम द्वारा एक संयुक्त चेकिंग अभियान सुजरु गांव के खालसा पट्टी क्षेत्र में चलाया गया। जिसमे सात लोगो के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 में मुकदमे दर्ज किए गए। यह अभियान शहर के अधीक्षण अभियंता ई० बी के मिश्र के निर्देशानुसार व अधिशासी अभियंता नगरीय ई० ए के वर्मा के द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में चलाया गया। अभी कल ही 66केवी उपकेंद्र सुजरू की टीम द्वारा मॉर्निंग रेड भी की गई थी। यानी चेकिंग अभियान में किसी भी समय छापे मारी की जाएगी। दो दिनों में चोदाह लोगो पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस अभियान के माध्यम से लोगो को ये संदेश देना है की अब चेकिंग का कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा, चेकिंग दिन में, रात में व किसी भी समय की जाएगी। इसमें लोगो से बिजली चोरी न करने की ओर बिजली को सही तरीके से इस्तेमाल करने की अपील की गई है साथ ही यह संदेश भी है की बिजली चोरों को अब किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *