बदमाशों के साथ चली मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार,एक फरार

बदमाशों के साथ चली मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार,एक फरार

बिहारीगढ़ (अशरफ राव)। देहरादून नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग जगह लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है, मौके का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अपराह्न करीब चार बजे बदमाशों ने नेशनल हाईवे स्थित दामोदराबाद मोड़ के समीप एक महिला दंपत्ति से पर्स लूटने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए, इन्हीं बदमाशों ने थोड़ी देर बाद देहरादून हाईवे पर दून कॉलेज के सामने एक राहगीर से दस हजार की नकदी और पर्स लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बदमाशों को सतपुरा के जंगल में राव स्टोन क्रेशर के पास घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस के साथ मुठभेड़ शुरू कर दी बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हर्ष कुमार तोमर घायल हुआ है। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गोली से एक बदमाश नितेश पुत्र कैलाश निवासी सिलाजुड्डी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर और जिन्दा कारतूस सहित लूटी गई दस हजार रुपए की नगदी भी बरामद हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग कर रही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *