सिद्धू मूसेवाला हत्यांकांड के बाद भी लोगों को धमकियां देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब जालंधर से एक और नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के रहने वाले आर.टी.आई. के एक्टिविस सिमरनजीत बैंस को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का धमकी भरा फोन आया है। बैंस ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ से जालंधर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे धमकी भरा फोन आया जिसमें सामने वाला कह रहा था वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बोल रहा है। इस दौरान अनमोल बिश्नोई ने कहा, ”जालंधर शहर में जो एक 66 फुटी रोड की बिल्डिंग है उसके बयाने की कॉपी फाड़ दो, दूसरा धनाल गांव में जो पुड्डा की शिकायत की है वह वापिल ले लो। इसके अलावा शहर में जो भी मसले हैं उनका उनसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।”

उधर, आर.टी.आई. के एजेंट सिमरनजीत बैंस ने जवाब देते हुए कहा कि यह तो नहीं हो सकता। इस जवाब पर अनमोल बिश्नोई कहा कि अगर यह काम नहीं हो सकते तो वह तगड़ा रहे, अब उसे गोलियों की ही आवाज सुनेंगी। धमकी देते हुए उसने यह भी कहा कि वह उसके बारे पूरी जानकारी रखता है। इसके बाद जवाब देते हुए बैंस ने कहा, ”अगर गोली मारनी है तो पीठ में मत मारना, सामने से वार करना।”

सिरमनजीत बैंस ने इस सारे मामले की जानकारी एस.एस.पी. मोहाली व आई.जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ फोन पर जो भी बातचीत हुई रिकार्डिंग उनके पास है। एस.एस.पी., एस.एच.ओ. और आई.जी. भुल्लर ने सारी जानकारी हासिल कर रिकार्डिंग भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य आवाजों के भी सैंपल हैं, चैक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। रिकार्डिंग भेजने के 15-20 मिनट बाद ही पुलिस हरकत में आई और एस.एस.पी. के आदेश पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई। साथ ही सिमरनजीत बैंस को पुलिस सुरक्षा देते हुए जालंधर पहुंचाया गया।