अल्टीमेट खो खो सीजन-1 के प्लेयर ड्राफ्ट में चुने गए 143 खिलाड़ी

पुणे। खो-खो का खेल एक नए युग में प्रवेश करने के लिए तैयार है क्योंकि पुणे में अगले महीने शुरू हो रहे अल्टीमेट खो-खो के उद्घाटन संस्करण के लिए गुरुवार को भारत के कुल 143 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा चुना गया।

भारत की पहली फ्रेंचाइजी आधारित खो-खो लीग, जिसे खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से डाबर इंडिया के अध्यक्ष अमित बर्मन प्रमोट कर रहे हैं, 14 अगस्त से 4 सितंबर तक यहां बालेवाड़ी स्टेडियम में खेली जाएगी।28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 240 पंजीकृत खिलाड़ी ड्राफ्ट प्रक्रिया का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके प्रदर्शन, हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप और लीग द्वारा आयोजित मूल्यांकन के अनुसार, उन्हें चार श्रेणियों- ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया था।

वर्ग-ए में शामिल 77 टॉप खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की पेशकश की गई। दक्षिण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रतीक वाइकर, आंध्र प्रदेश के पोथिरेड्डी शिवरेड्डी, तमिलनाडु के एम विग्नेश और कर्नाटक के गौतम एमके उन 20 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बिना किसी परेशानी के चुना है।

वाइकर और डिफेंडर गौतम को क्रमशः तेलुगु योद्धा और ओडिशा जगरनॉट्स ने अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। चेन्नई क्विक गन्स ने स्थानीय लड़के विग्नेश को अपनी टीम में शामिल किया। 26 वर्षीय ऑलराउंडर और देश के सर्वश्रेष्ठ पोल डाइवर्स में से एक, शिवरेड्डी गुजरात टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दर्शकों के अनुकूल संशोधित प्रारूप से देश में इस स्वदेशी खेल को फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *