नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कनॉट प्लेस में बाहरी सर्कल के ‘हाई-फाई’ रेस्तरां में आग लगने की सूचना तड़के पांच बजकर 32 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियों को भेजा गया और आग पर सुबह छह बजकर 35 मिनट पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।
