द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी भोपाल

भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव के पूर्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी।
अपने अल्प प्रवास के दौरान श्रीमती मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके पहले स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है।
इसके पहले कल विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने भोपाल प्रवास किया था। यहां उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के अन्य विधायकों से मुलाकात की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *