मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंपेन 2021 को सफल बनाने हेतु ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी एम0एस0फौजदार द्वारा इस अवसर पर समस्त ए.सी.एम. ओ., एम.ओ.आई.सी., यूनिसेफ, डब्ल्यू एच ओ, असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन, वी.सी.सी.एम. डी. एम.ओ. एच.ई.ओ. सीएमएस पुरूष व सीएमएस महिला, हेल्प डेस्क मैनेजर, फार्मासिस्ट, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर व अन्य चिकित्सा विभाग का स्टॉफ सहित चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमकोविड वैक्सीनेशन में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी को सहयोग देने वाली नीमा एसोसिएशन के चिकित्सकों का भी सम्मान किया किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन ज़ैदी, उपाध्यक्ष फैज़ुर्रहमान व खुर्शीद हैदर सचिव एम शाहवेज़, सहसचिव डॉ अब्दुल खालिद सिद्दीकी कोषाध्यक्ष शाहआलम व सदस्य नीलम भटनागर उपस्थित रही।
